National blindness control program - 10 day survey program from Friday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय अन्धता नियंत्रण कार्यक्रम - 10 दिवसीय सर्वे कार्यक्रम शुक्रवार से

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 10:31 PM (IST)
राष्ट्रीय अन्धता नियंत्रण कार्यक्रम - 10 दिवसीय सर्वे कार्यक्रम शुक्रवार से
सिरोही। राष्ट्रीय अन्धता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से 10 दिवसीय सर्वे कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत जिले के सभी ब्लाॅक्स में 50 वर्ष या इससे अधिक आयु के तीन हजार से अधिक लोगों की जांच की जाएगी और उनकी रक्त शर्करा की भी जांच होगी। ये सर्वे किसी शिविर रूप में ना होकर, घर घर जाकर किया जाएगा। सर्वे के दौरान जिले के चयनित 50 गांवों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और एम्स की टीम के साथ चिकित्सा विभाग की एएनएम, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर 50 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की नेत्र जांच करेगी। सर्वे के दौरान पाए गए दृष्टिहीन मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया जाएगा। जहां उनका मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अभिमन्यु कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में एडीएम जवाहर चैधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुशील कुमार परमार, डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ डॉ राकेश कुमावत, आरसीएचओ डॉ दिनेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ सुनीता थरेजा, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के डॉ विवेक गुप्ता, सुमित शर्मा, अमित भारद्वाज, सभी ब्लॉक्स के बीसीएमओ बीपीएमए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल माथुर, जिला लेखा प्रबंधक सतवीर पूनिया, जिला आईईसी समन्वयक अनिल शर्मा, जिला आशा समन्वयक चन्द्राराम और शहरी स्वास्थ्य मिशन के अर्बन कंसल्टेंट सियाराम पूनिया भी उपस्थित रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement