narendra mittal says that respect the soldiers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैनिकों का पूरा सम्मान करें-नरेन्द्र मित्तल

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 10:06 PM (IST)
सैनिकों का पूरा सम्मान करें-नरेन्द्र मित्तल
बठिंडा। भारतीय जनता पार्टी जिला बठिंडा शहरी की ओर से शनिवार को कारगिल शहीद संदीप सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 12 सैनिक परिवारों को भी सम्मानित किया। जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित गुप्ता के दिशा निर्देश के बाद परसराम नगर चौक में हुए कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत सैनिक दरबारा सिंह, सैनिक होशियार सिंह, गुरमेल सिंह, सतपाल शर्मा सहित कई पूर्व सैनिक और उनके परिजन भी मौजूद रहे। तो पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मित्तल, स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य गुलशन वधवा, अशोक बालियांवाली, महिला मोर्चा की अध्यक्ष परमिंदर कौर, महासचिव लवली चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बठिंडा के अध्यक्ष सुखबीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष बौबी कालिया, अनु गर्ग, गौरव निधानिया, जसबीर कौर और वीना रानी ने भी समारोह में शिरकत की। इस मौके पर नरेन्द्र मित्तल ने कहा कि वे शहीदों को नमन करते हैं। जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया। देशवासी सदा उनके कर्जदार रहेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement