Nadauns Swastik Sharma becomes lieutenant in Indian Army-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नादौन का स्वास्तिक शर्मा बना इंडियन आर्मी में लैफिटनेंट

khaskhabar.com: रविवार, 10 दिसम्बर 2023 6:51 PM (IST)
नादौन का स्वास्तिक शर्मा बना इंडियन आर्मी में लैफिटनेंट
हमीरपुर। नादौन उपमण्डल के गलोड़ क्षेत्र के गांव लोअर अमरोह का स्वास्तिक शर्मा 22 साल की आयु में इंडियन आर्मी में लैफिटनेंट बन गया है। जिससे क्षेत्र में खुशी का महौल है। लोग स्वास्तिक व उसके माता पिता को बधाई संदेश दे रहे हैं। स्वास्तिक के पिता तिलक राज शर्मा गर्वनमेंट अधिकारी है जबकि माता कविता शर्मा शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्तिक ने प्राथमिक शिक्षा बद्दी से की। जबकि प्लस टू मोहाली चंडीगढ़ से की। उसके बाद उसका चयन डिफैंस एकादमी देहरादून में हुआ। जहां से वह पासिंग आउट होकर होकर इंडियन आर्मी की इंफैंटरी-कमाओं रेजिमेंट में सेवाएं देगा। उन्होंने बताया कि कैप्टन विक्रम बतरा से प्रेरणा लेकर उन्होंने आर्मी में जाने का निणर्य लिया। तिलक राज ने बताया कि स्वास्तिक का चयन भारती वायुसेना में भी हुआ था लेकिन उसने थल सेना को चुना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement