Advertisement
मुजफ्फरनगर: एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिवालयों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा, कांवड़ मार्गों और जलाशयों पर भी विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जहां से श्रद्धालु जल लेते हैं। सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों को भी तैनात किया गया है, ताकि जलाशयों पर किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।
एडीजी ने कहा, “हमारी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। सभी पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।”
कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे गए सवाल पर भास्कर ने कहा कि पुलिस ने पहले भी इस तरह की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। पुराने अनुभवों से सीख लेते हुए इस बार और बेहतर प्रबंधन किया गया है। अधिक संख्या में पुलिस बल और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
उन्होंने कांवड़ियों और आम जनता से अपील की कि वे पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी गई, जिसमें डीजे की ऊंचाई 10 फीट और चौड़ाई 12 फीट से अधिक न होने का नियम शामिल है। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार के हथियार या शस्त्र ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
भानु भास्कर ने कहा, "सभी श्रद्धालुओं और जनता से अनुरोध है कि वे ट्रैफिक नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस का सहयोग करें, ताकि यात्रा सुगम और शांतिपूर्ण हो। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की गई है। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह व्यवस्थाएं की गई हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुजफ़्फरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


