Advertisement
मुशायराः तूने किस तौर से सांपों को संभाला होगा…

चूरू के मशहूर शायर बनवारी लाल शर्मा खामोश ने अपने चिर-परिचित अंदाज में दोहे और गजलें पढ़कर प्रभाव छोड़ा। उन्होंने ‘बरसों बरसों तक रही अच्छी दुआ सलाम, उनका आपस में कभी पड़ा नहीं था काम’, ‘किया नहीं जाता कभी, मुर्दों का अपमान, कुछ लोगों का इसलिए करता हूं सम्मान’ जैसे दोहों के साथ-साथ ‘मैं हूं पुल चलता नहीं तो क्या हुआ सुन ऐ नदी, आने जाने के लिए एक रास्ता तो कर दिया’ जैसे शेर पढ़कर श्रोताओं को बांधे रखा।
राजस्थानी के नामचीन गीतकार भागीरथ सिंह भाग्य ने अपने प्रसिद्ध गीत ‘एक छोरी काळती’ सहित अपने चिरपरिचित अंदाज में राजस्थानी कविताएं पेश कर मातृभाषा के असर और ताकत को जीवंत किया। मोहम्मद इस्माईल गाजी फतेहपुरी ने ‘बावजू होते हुए ताजा वजू करते रहे...’ सुनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। बीकानेर के जाकिर अदीब ने ‘क्यों न हो जान से प्यारी मिट्टी, अपने देश की सारी मिट्टी’ गजल के जरिए और देश व मातृभूमि से अपने प्यार का इजहार किया तो मौत की सच्चाई को भी पेश किया।
मख्दूम बिसाऊवी ने ‘कुछ इस तरह के सियासी नकाब बिकते हैं, कि जिनके पीछे ऐ आली जनबा बिकते हैं’ सुनाकर माहौल की सच्चाइयां बयान कीं। मंडावा के सुरेश कुमार ने डांखळा पेश कर श्रोताओं को हास्य रस से सराबोर कर दिया। चूरू के कुमार अजय ने ‘नाहक ही जिगर खोया जख्मों की हिफाजत की, आंसू गर सूख गए, क्या खाक मुहब्बत की’ और ‘जो अड़ गए उसूलों पर बिंधे पड़े हैं शूलों पर, माली को तय करने दो किसका हक है फूलों पर’ जैसी रचनाएं सुनाकर दिल जीत लिया।
चूरू के उभरते शायर दीपक कामिल ने ‘लोग समझते रह जाएंगे, एक पहेली हो जाएगी, भीड़ को मैंने छोड़ दिया तो भीड़ अकेली हो जाएगी’ और ‘जो नहीं रखनी थीं वो सब चुप्पियां महफूज हैं, आपको भेजी नहीं जो चिट्ठियां महफूज हैं’ गजलें सुनाकर असर छोड़ा। फतेहपुर के इस्माईल अदीब, चूरू के इदरीश राज खत्री, अब्दुल मन्नान, झुंझुनूं के मुख्तार नफीस, बीकानेर के सागर सिद्दीकी, चूरू की तंजीम बानो ने एक से बढ़कर एक कलाम पढ़े और दाद पाई। संचालन इदरीश राज खत्री ने किया। मंसूर अकादमी के अब्दुल मन्नान, राणा वेलफेयर सोसायटी के महमूद राणा और नगरश्री के श्यामसुंदर शर्मा ने कवियों का सम्मान और स्वागत किया।
इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजत खान, सरोज हारित, बाबूलाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा मुसाफिर, रमेश सोनी, डीवाईएसपी अयूब खान, अनवर खान, इदरीश छींपा, मुबारक अर्ली भाटी, डॉ एफएच गौरी, एडिशनल सीएमएचओ डॉ अहसान गौरी, गुरुदास भारती, आशीष गौतम, आईएफडब्ल्यूजे अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रकाश शर्मा, अख्तर खान, मोहम्मद अली पठान, करामत खान, फारूख चौहान, इलियास राणा, फिल्मस्थान के मुदित तिवारी, सलीम मिस्त्री चौहान, मास्टर सलामुद्दीन, फजले हक चौहान, शकील दुर्रानी, अनवर खान थानेदार, मुबारक भाटी, इमरान खान, सिकंदर खान, युनुस खान जोइया, अनीश नागरा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में डॉ मुमताज अली, मास्टर कमरूद्दीन, मख्दूम, फज्लेहक चौहान, एईएन मेजर खान, मोहम्मद अली राणा, महमूद राणा का खास सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


