मुरथल गैंगरेप: हाईकोर्ट ने लगाई खट्टर सरकार को फटकार
khaskhabar.com: शनिवार, 23 जुलाई 2016 4:25 PM (IST)
चंडीगढ़। जाट आंदोलन के दौरान मुरथल कथित गैंगरेप मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खट्टर सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सवालों की बौछार करते हुए पूछा, आखिर इतने समय में एसआईटी कुछ कर क्यों नहीं पाई? अब तक इस मामले में क्या किया गया? खुद समय मांग कर भी कुछ पुख्ता क्यों नहीं मिला? आज तक इस मामले में जांच क्यों जारी है?