चित्तौडग़ढ़। जिले के बस्सी क्षेत्र के जंगलों में सोमवार से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिली कि बल्दरखां गांव के समीप स्थित नीलिया महादेव पर्यटन स्थल की ओर जाने वाले जंगल के रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया जिसके दोनों हाथ प्लॉस्टिक की रस्सी से पीछे की ओर बंधे थे एवं आंखों पर पट्टी बंधी होने के साथ गले पर भी रस्सी लपेटी हुई थी। युवक का गला किसी धारदार हथियार से बुरी तरह रेता हुआ था जिससे पता चला है कि युवक कि हत्या की गई है। गंगरार डिप्टी, चंदेरिया और बस्सी पुलिस थाना अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे हैं। घटना स्थल पर उदयपुर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। मौके पर डॉक्टर को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम किया गया।