हत्या का अंदेशा हुआ तो रात दो बजे खटखटा दिया एसपी का दरवाजा
khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 2:46 PM (IST)
झुंझुनूं। झुंझुनूं के गुढ़ा फाटक के पास गुरुवार रात सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में हंगामा करते हुए करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला बटवालान निवासी शरीफ अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रहे इंद्रसिंह की बाइक से टकरा गई। हादसे के दौरान ही मौके पर एक ट्रक की चपेट में आने से शरीफ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को रात में मोर्चरी में रखवा दिया। लेकिन परिजनों ने शरीफ की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
एसपी आए और सुनी लोगों की बात