Municipal elections: Tight security arrangements for peaceful elections, special facilities for the elderly and disabled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निकाय चुनावः शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 3:41 PM (IST)
नगर निकाय चुनावः शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं
खास खबर। डीग प्रदेश में चल रहे नगरीय निकाय आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को डीग नगर परिषद सहित बृजनगर और कुम्हेर नगर पालिकाओं में मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से जारी है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) मयंक मनीष ने बृजनगर का दौरा करने के पश्चात कुम्हेर और डीग के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुम्हेर में पंचायत समिति स्थित 1 बूथ, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के 2 बूथ, स्वर्गीय श्री रामजी लाल स्वर्णकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 4 बूथ तथा बजरंग मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 2 बूथों का अवलोकन किया। इस दौरान कुम्हेर की रिटर्निंग अधिकारी भारती भारद्वाज मौके पर उपस्थित रहीं। इसके पश्चात उन्होंने डीग नगर परिषद क्षेत्र में पहुंचकर किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 3 बूथ, हिंदी पुस्तकालय स्थित 1 बूथ और खंडेलवाल धर्मशाला के 1 बूथ का निरीक्षण किया। डीग में रिटर्निंग अधिकारी अमित कुमार मीना उनके साथ मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने बताया कि जिले में नगरीय निकाय चुनावों के प्रथम चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और आज 11 सितंबर को द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से करवाया जा रहा है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को भयमुक्त बनाने के लिए संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है।
मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, उनकी सहूलियत के लिए वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसका उपयोग वे सुगमता से कर सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूर्णतः मुस्तैद है तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement