झांसी। सपा सरकार विकास कार्य के बल पर दोबारा सत्ता में आएगी। वर्ष 2012 में सपा सरकार ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था तथा अपने चुनाव घोषणा पत्र के 29 वादों को पूरा किया। दोबारा सत्ता आने के बाद दोहरी तेजी से विकास करेंगे। यह विचार मुलायम संदेश यात्रा प्रभारी राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने रखे। वे सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्दोष साबित होने पर दुबारा मंत्री गायत्री प्रसाद को मंत्री बना दिया जाएगा।