MP Jagadambika Pal called the Murshidabad incident state-sponsored violence, said Hindus are migrating at the behest of the government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद जगदंबिका पाल ने मुर्शिदाबाद की घटना को बताया राज्य प्रायोजित हिंसा, कहा- सरकार की शह पर हो रहा है हिंदुओं का पलायन

khaskhabar.com: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 4:36 PM (IST)
सांसद जगदंबिका पाल ने मुर्शिदाबाद की घटना को बताया राज्य प्रायोजित हिंसा, कहा- सरकार की शह पर हो रहा है हिंदुओं का पलायन
बस्ती। भाजपा सांसद और जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हालिया हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बस्ती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार की शह पर ही यह सब कुछ हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद में भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में एक हिंदू परिवार पर हमला किया, जिसमें पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई और 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई, जो यह दर्शाता है कि यह हिंसा राज्य प्रायोजित है। सांसद ने दावा किया कि बंगाल सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को अपने वोट बैंक के रूप में देख रही है, और उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है, जिसमें हिंदू समुदाय को डर का माहौल बनाकर पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।
जगदंबिका पाल ने इस दौरान यह भी बताया कि हाई कोर्ट को दूसरी बार इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा है, जो राज्य की लचर कानून व्यवस्था की पोल खोलता है।
इसके अलावा सांसद ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है, जिससे दलित और शोषित वर्ग को एक नई दिशा मिल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement