khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 10:10 PM (IST)
उदयपुर। जिले की ऋषभदेव पंचायत समिति
के ढेलाणा ग्राम पंचायत में रविवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र
महिलाओं को उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने गैस कनेक्शन वितरित किये। सांसद मीणा ने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को संबल प्रदान करने के
उद्देश्य से यह योजना चलाई है। इससे महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने
कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने हर तबके के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं हमे
जागरूक होकर उनका लाभ उठाने की पहल करनी चाहिये। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी
सालिगराम, स्थानीय सरपंच,
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी
तादाद में क्षेत्र की महिलाएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।