कन्नौज। वाराणसी में बाबा जय गुरुदेव के सत्संग में शोभायात्रा के समय
अचानक मची अफरा तफरी और हादसे में 24 भक्तों की मृत्यु हो गयी थी। जिससे आहत होकर कन्नौज
संसदीय क्षेत्र में समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने
अपने साथियों और बाबा के भक्तों के साथ हवन पूजन कर उनकी आत्मा की शांति हेतु
ईश्वर से कामना की व् उन्हें नमन किया ।