जालोर। नेहड़ क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से जमा पानी से आमजन को हो रही समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरालाल बिश्नोई ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि महारानी जी नेहड़ में ध्यान दो अन्यथा जमा पानी महामारी फैला देगा। उन्होंने कहा कि मच्छरों से लोग परेशान है। साथ ही जमा पानी के कारण लोगों को भयंकर समस्याएं झेलनी पड़ रही है, लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सांचौर विधायक सुखराम बिश्नोई को भी आड़े हाथों लेते हुए उन पर केवल पब्लिसिटी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक लोगों की समस्या का समाधान तो करते नहीं, केवल पानी में पब्लिसिटी का स्टंट करके आ जाते हैं।