आगरा में मिजोरम की युवती के साथ युवकों ने हरकत ने ताजनगरी को शर्मसार कर दिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। स्थानीय लोगों ने युवकों को पकड़ लिया। उनकी धुनाई लगाने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आगरा के ताजगंज क्षेत्र के बसई खुर्द में सुबह युवकों ने मिजोरम की युवती को पकड़ लिया। उसे खींचकर खंडहर में ले गए। युवक खंडहर में युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। इसे देख स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर काफी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया। सभी युवकों की जमकर धुनाई की गई। स्थानीय लोगों ने युवकों को पकड़ने के साथ ही युवती से पूछताछ की। बदहवास युवती ठीक से बोल नहीं पा रही थी। युवती खुद को मिजोरम की बता रही है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]