MLA Subhash Sudha has launched two projects-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक सुभाष सुधा ने दो परियोजनाओं का किया शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 8:17 PM (IST)
विधायक सुभाष सुधा ने दो परियोजनाओं का किया शुभारंभ
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि रेलवे रोड को 6 लेन व झांसा रोड को 4 लेन करने की परियोजनाओं पर 14 करोड़ 14 लाख और 16 हजार रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इन परियोजनाओं को लगभग एक साल के अंदर पूरा किया जाएगा। इतना ही नहीं दोनो सडक़ों का सौंदर्यकरण करने के साथ साथ एलईडी स्ट्रीटस भई लगाई जाएगी। विधायक सुभाष सुधा शनिवार को रेलवे रोड और झांसा रोड परियोजना का शुभांरभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने 19 लाख की लागत भारत रत्न डा. बी आर अंबडेकर प्रतिमा और सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट का भी शुभांरभ किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियोंं को हिदायत दी है कि सडक़ निर्माण कार्य में उच्च स्तरीय सामग्री का प्रयोग करना होगा। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement