Missing from food sweeteners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भोजन से हुई मिठास गायब

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 6:59 PM (IST)
भोजन से हुई मिठास गायब
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा सरकार द्वारा लोगों के भोजन में से मिठास गायब करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश सरकार से पूछा है कि क्या भाजपा इसे ही अच्छे दिन बता रही थी ? पायलट ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि बीते दो महीनों से गरीबों को राशन में मिलने वाली चीनी का वितरण सिर्फ इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि केन्द्र सरकार ने चीनी पर अनुदान राशि 18.5 रु. प्रति कि.ग्रा. निर्धारित कर दी है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने चीनी की खरीद 42.98 रु. प्रति कि.ग्रा. की दर से की है। ऐसे में अनुदान के 18.5 रु. इस राशि से घटाने पर राज्य सरकार को चीनी 24.48 रु. प्रति कि.ग्रा. पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब तक राशन की दुकानों पर चीनी लगभग 13 रु. प्रति कि.ग्रा. की दर पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध थी। ऐसे में अनुदान राशि निर्धारित किये जाने से लगभग 10 रु. प्रति कि.ग्रा. का जो अतिरिक्त व्यय है, उसे किससे वसूला जाये, यह प्रदेश सरकार के लिए समस्या बन गया है।उन्होंने कहा कि हर स्तर पर भाजपा की सरकार होने के बावजूद जनता को राशन भी उपलब्ध नहीं होना भाजपा के राज में गरीब जनता के बुरे दिनों के आगाज का सूचक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चीनी जैसी मूलभूत खाद्य पदार्थ जनता को उपलब्ध नहीं करवा पाना बताता है कि केन्द्र व राज्य के समन्वय व संवाद के अभाव के कारण जनता मूलभूत खाद्य पदार्थों से वंचित हो रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement