minor boy attack in kanpur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में घुसे, गैस पर तेल गर्म कर नाबालिग पर किया हमला

khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 2:52 PM (IST)
घर में घुसे, गैस पर तेल गर्म कर नाबालिग पर किया हमला
जानकारी के अनुसार शिवली रोड निवासी विजय पाल अपने घर में चार बच्चों के साथ रहते हैं। वह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। वह छत पर सो रहे थे। सुबह पांच लोग उनके घर में घुसे। गैस जलाकर तेल गर्म किया फिर सो रहे बेटे नीरज के ऊपर गर्म तेल डाल दिया। कमरे में अंधेरा होने की वजह से नीरज किसी को पहचान नहीं पाया। गर्म तेल ऊपर गिरने पर वह जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिजन आए और इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बर्न विभाग में उसका इलाज चल रहा है। घायल नीरज पाल 11 का स्टूडेंट है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement