Advertisement
योगी कैबिनेट का ये मंत्री हर पांच साल में बदलता है पाला

नन्द गोपाल नन्दी ने आधिकारिक तौर पर अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी के साथ की और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतकर मंत्री बने। लेकिन बसपा सरकार की डूबती नाव से उतरे तो सपा की ओर बढे, लेकिन बात नहीं बनी। तब नंदी ने सीधे राहुल गांधी का हाथ थामा और कांग्रेसी बन गये। 2012 में कांग्रेस से चुनाव लड़े लेकिन हार गये। 2014 लोकसभा चुनाव भी लड़े और हार गये। तब तक इलाहाबाद के मेयर का चुनाव आ गया। नंदी ने पत्नी अभिलाषा को चुनाव लड़ाया और अभिलाषा मेयर बन गई। यूपी में फिर से 2017 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा तो हाथ पांव चलाने के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन से नंदी को कोई सीट नहीं मिली। नंदी ने नामांकन के ठीक दो दिन पहले बीजेपी का दामन थामा और टिकट मिल गया । चुनाव लड़े जीते और अब केबिनेट मंत्री बन गये। यह दिलचस्प है कि हर विधानसभा चुनाव में पाला बदलकर नंदी चुनाव लड़े और दो बार शहर दक्षिणी से विधायक बने तो दोनो बार सीधे कैबिनेट मंत्री बन गये और
भाजपा दिग्गज को हराकर बन गये थे बसपा के स्टार
नंद गोपाल गुप्ता की साख रातोंरात तब चमक गई थी। जब इन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता व मौजूदा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को विधानसभा चुनाव में हरा दिया था । बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नंदी बसपा के स्टार बन गये और बहनजी ने नंदी को सीधे कैबिनेट मंत्री बना दिया था।
विरोध के बावजूद मिला टिकट
भाजपा में आने के बाद नंदी का सबसे ज्यादा विरोध हुआ। पदुम जायसवाल समेत कई नेताओ ने पार्टी छोड़ दी और सपा को समर्थन दे दिया। यहां तक कि नंदी के भाई ने भी साथ छोड़ दिया और बसपा ज्वॉइन कर ली । पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर संघ और विहिप करीबियों के दावेदारों को दरकिनार कर नन्दी को भाजपा ने टिकट दिया और इस सीट पर 2002 में केशरी नाथ त्रिपाठी के बाद नंदी ने ने आखिरकार कमल खिला दिया।
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


