Minister inspected the development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 8:04 PM (IST)
प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
बाडमेर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण विकास तथा पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने बुधवार को कल्याणपूर पंचायत समिति में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री गोयल ने कल्याणपुर पंचायत समिति में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत निर्मित खेल मैदान एवं कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण कार्य को देखा। इस दौरान कल्याणपुर पंचायत समिति के प्रधान हरिसिंह समेत कई जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी उनके साथ रहे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने इस दौरान संबंधित अधिकारियो को कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ अधिकाधिक जनपयोगी कार्य करवाने के निर्देश दिए। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने जिले में ग्रामीण विकास योजनाओ की प्रगति से अवगत कराया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement