Advertisement
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्री असीम अरुण, बोले- उनके जैसा योद्धा कम होता है

असीम अरुण ने आगे कहा, "इस घटना क्रम के बारे में हम सब और गहराई से जानना चाहते हैं। मुझे जानकारी हुई है कि इस मामले में जांच का आदेश दिया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि त्रिपुरा की सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी। हम सभी मित्रों और परिवार के लिए दुख की घड़ी है।" उन्होंने आगे कहा कि अभी कोई पुख्ता जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन हम सभी मित्र और परिवार के सदस्य घटनाक्रम को जरूर जानन चाहेंगे। मुझे विश्वास है कि इस मामले में त्रिपुरा सरकार और पुलिस की ओर से की जाएगी।
बता दें कि 20 जुलाई को त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग, राज्य पुलिस मुख्यालय में अपने चैंबर से जुड़े बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। उनको अगरतला के सरकारी मेडिकल कॉलेज और गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। त्रिपुरा सरकार ने उनके सम्मान में मंगलवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बागपत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


