khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 11:28 AM (IST)
आयकर अधिकारियों का कहना है कि लाखों की आयकर चोरी सामने आ रही है, पूरे दिन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नोटिस दिया जाएगा।डॉ. शिवेंद्र सिन्हा का गद्दोपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मेडी लैब नामक नर्सिंगहोम, पैथोलॉजी और उससे जुड़ा मेडिकल स्टोर है। सूत्रों के अनुसार आयकर मुख्यालय की सूचना पर एक असिस्टेंट कमिश्नर, तीन आयकर अधिकारी, पांच आयकर निरीक्षक समेत सीनियर कर सहायकों की टीम ने सुबह करीब 11 बजे तब छापा मारा, जब वे नर्सिंगहोम में दाखिल हुए।