नारनौल। नसीबपुर के पास बिल्लू होटल से मारपीट कर एलईडी से भरे ट्रक को लूटने के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। इस ट्रक में उत्तराखंड से चेन्नई ले जाई जा रही एलईडी की कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने झज्जर जिले के मलिकपुर गांव के पास से ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार ट्रक में ट्रक मालिक का मोबाइल होने की सूचना के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और इसके आधार पर ट्रक झज्जर से बरामद कर लिया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाईयह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार