Mewat suffers for several hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेवात में कई घंटो तक बिजली गुल रहने से रोजा रखने वाले काफी परेशानी

khaskhabar.com: रविवार, 18 जून 2017 7:26 PM (IST)
मेवात में कई घंटो तक बिजली गुल रहने से रोजा रखने वाले काफी परेशानी
नूंह। प्रदेश सरकार के रमजान महीने में प्रर्याप्त बिजली देने के आदेश मेवात जिले में कारगर साबित नहीं हो पा रहे है। जिले में कई घंटो तक बिजली गुल रहने से रोजा रखने वाले काफी परेशानी का सामना कर रहे है। बिजली गुल होने की शिकायत पर कार्यवाही करने के लिए विभाग के पास समय नहीं है। मुस्लिम बाहुल्य जिला मेवात में इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, अधिकांश मुस्लिम समाज रोजा रख रहा है। भीष्ण गर्मी में 15 घंटे का रोजा रखना कठिन कार्य है। सरकार की ओर से बिजली विभाग को रमजान महीने में प्रर्याप्त बिजली देने के आदेश जारी किए गए है। लेकिन स्थानीय बिजली विभाग की ओर से सरकार के आदेशो को गंभीरता से नहीे लिया जा रहा है। 24 घंटे बिजली देने के आदेश के वीपरीत मात्र 6-6 घंटे बिजली दी जा रही है। जिसके कारण रोजा रखने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से जिले के लोगों को पेयजल संकट से भी गुजरना पड़ रहा है। एक ओर तो रोजा रखने की मशक्कत तो दूसरी ओर पीने का पानी प्राप्त करने के लिए महिलाओं व बच्चों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। सोराब,खुर्शीद,फारूख,जुम्मा,हारून,शल्ली,शेर खां आदि प्रमुख लोगों ने बताया कि रमजान महीना हर मुसलमान के लिए बड़ा मुबारिक व पवित्र महीना होता है। प्रदेश सरकार के बिजली व पानी पूरा देने के आदेश के बाद भी मेवात में बिजली व पानी का संकट से आम आदमी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को मेवात के लोगो को रमजान महीने में पूरी बिजली- पानी देना चाहिए,
इस संबंध में बिजली विभाग के एक्सईन ने कहा कि सरकार के आदेश पर पूरी बिजली दी जा रही है। बिजली फाल्ट होने के कारण कभी कोई बाधा आ जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement