Metric tonne paddy Purchase-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य में 11592262 मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद

khaskhabar.com: सोमवार, 05 नवम्बर 2018 8:21 PM (IST)
राज्य में 11592262 मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद
चंडीगढ़ ।पंजाब में 4 नवंबर तक सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों द्वारा 11592262 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में स्थित अलग -अलग खऱीद केन्द्रों में खऱीदे गए कुल धान में से 11511817 मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों द्वारा जबकि 80445 मीट्रिक टन धान निजी मिल मालिकों द्वारा खरीदा जा चुका है। प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुए बताया कि पनग्रेन द्वारा 3974809 टन, मार्कफैड्ड द्वारा 2656507 टन और पनसप द्वारा 2363805 टन धान खरीदा गया है जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन और पंजाब एग्रो फूडग्रेन्ज़ कार्पोरेशन द्वारा क्रमवार 1121695 टन और 1199816 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। केंद्र सरकार की एजेंसी एफ.सी.आई. द्वारा भी 195185 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement