अमृतसर। शहर के सुल्तान विंड रोड पर स्वर्ण पैलेस में चल रहे गणेश पूजन में उस समय अफरातफरी मच गयी जब दो कांगे्रसी गु्रप में झगड़ा प्रारंभ हो गया। झगड़ा एक कांग्रेस कार्यकर्ता को धक्का लगने की वजह से प्रारंभ हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि वहां उपस्थित लोग गणेश पूजन को छोड़ कर कुर्सियां चलने लग गए। गौरतलब है कि दोनों गु्रपों में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है।