Meerut Murder Case: Saurabh Rajput brother demands death penalty for Muskan and Sahil, court to deliver verdict today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरठ हत्याकांड: सौरभ राजपूत के भाई की मांग- 'मुस्कान और साहिल को मिले फांसी की सजा', आज कोर्ट सुनाएगा फैसला

khaskhabar.com: बुधवार, 30 सितम्बर 2026 10:39 AM (IST)
मेरठ हत्याकांड: सौरभ राजपूत के भाई की मांग- 'मुस्कान और साहिल को मिले फांसी की सजा', आज कोर्ट सुनाएगा फैसला
मेरठ । मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर फैसला सुनाया जाएगा। जिला जज की अदालत में सुनवाई से पहले सौरभ राजपूत के भाई ने मांग की है कि मुस्कान और साहिल दोनों को फांसी होनी चाहिए। अगर फांसी नहीं हुई तो वो सुप्रीम कोर्ट तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे। मृतक सौरभ राजपूत के भाई राहुल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "हम शुरू से यही उम्मीद लगाए हुए हैं कि हमें इंसाफ मिलेगा। हमने शुरू से एक ही मांग रखी है कि जो उन्होंने हमारे भाई के साथ किया, वो उनके साथ हो। उन्हें कम से कम फांसी होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि हम लगभग डेढ़ साल से इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाई की हत्या के बाद उनका काम लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। अदालत के लिए सुबह 11 बजे निकलना और शाम करीब 5 बजे घर लौटना होता है। राहुल ने बताया कि 11 दिन वे खुद और 9 दिन उनकी मां को पेश होना पड़ा है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी पेश हुए हैं।
राहुल ने बताया कि इस मामले में कुल 22 गवाह हैं, जिन्होंने अदालत में गवाही दी है। उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि हमारी शुरू से उम्मीद यही है कि दोनों को फांसी होनी चाहिए। राहुल ने कहा कि अदालत जिला अदालत से दोनों आरोपियों को कम सजा मिली तो हम हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
बता दें कि सौरभ राजपूत हत्याकांड नीले ड्रम की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। सौरभ की लाश उसके ही घर में एक नीले ड्रम के अंदर मिली थी। पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल पर सौरभ की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में भरने का आरोप है। पिछले साल 19 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement