mayor made the labor hygiene message-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 10:27 PM (IST)
महापौर ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
जयपुर। महापौर अशोक लाहोटी ने रविवार को वार्ड 41 में श्रमदान किया। उन्होंने अरावली मार्ग पर बाढ़ देवरी गांव में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्षद मुकेश लख्यानी सहित टीम-41 के सभी सदस्यों ने बढ़-चढक़र सफाई की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सफाई की। डंपर, जेसीबी आदि लगाकर पूरे इलाके को स्वच्छ बनाया गया। महापौर लाहोटी ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सांसद रामचरण बोहरा, उप महापौर मनोज भारद्वाज, पार्षद मुकेश लख्यानी उपस्थित थे। इसी क्रम में महापौर लाहोटी ने वार्ड 14 में श्रमदान किया। उन्होंने खातीपुरा मोड से जसवंत नगर मोड तक सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान टीम-14 के सभी सदस्यों ने बढ़-चढक़र सफाई की। महापौर लाहोटी ने लोगों को सफाई के महत्व से अवगत करवाया और कहा कि सबके सम्मिलित प्रयास से जयपुर शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस दौरान सांसद रामचरण बोहरा, पार्षद संजय जांगिड़, अनिल शर्मा, भगवत सिंह देवल, नवरतन नराणियां, दिनेश कांवट उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि वार्ड 14 में यह सफाई अभियान का 100वां सप्ताह है।

[@ वर्ष 2016: तमिलनाडु सीएम जयललिता की मौत बनी अखबारों की सुर्खियां ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement