khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 3:11 PM (IST)
सिरसा। जिला के गांव दादू में गुरुद्वारा दशमेश्वरसर साहिब में 350 साल गुरुपूर्व का त्यौहार जोर-शोर से मनाया जा रहा है। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर धाॢमक कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला शुरु हो गया है। प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा साहिब की भव्य ढंग से सजावट की गई है। गुरुद्वारा के मुख्य सेवक बाबा दर्शन सिंह ने आई हुई संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विज्ञान का युग है। जिसमें भौतिकवाद में लोग व्यस्त हो गए हैं और अपने परमार्थी लहजे को बदलते जा रहे हैं।