वाराणसी। प्रीमियम रेलों में चर्चित फ्लेक्सी किराया प्रणाली को लेकर रेल
राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि रेलवे ने किराया सिर्फ हाई क्लास के
यात्रियों का बढाया है। ऎसे लोग बढा हुआ किराया वहन करने की क्षमता रखते
हैं। इस बढोतरी का असर ट्रेनों से सफर करने वाले महज एक फीसदी यात्रियों पर
पडेगा।