Manipulating minor, three years imprisonment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग से छेड़छाड़, तीन साल की कैद

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 3:17 PM (IST)
नाबालिग से छेड़छाड़, तीन साल की कैद
चम्बा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा योगेश जसवाल की अदालत ने राजेश कुमार उर्फ चुगा पुत्र हरि सिंह निवासी बधनू को नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने पर दोषी करार देते हुए तीन वर्ष दो माह की कैद और 12 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने राजेश कुमार को 8 पोस्को एक्ट के तहत तीन वर्ष दो माह की कैद और दस हजार रुपए जुर्माना और भादंस की धारा 354 के तहत एक वर्ष की कैद व दो हजार जुर्माना अदा करने को कहा है। उक्त दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायावादी अनिल अवस्थी ने की। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 5 सितंबर 2015 को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की दुकान से सामान लेकर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में राजेश कुमार ने लड़की को अकेली पाकर जबरन उसे एकांत जगह पर ले जाकर लज्जा भंग करने का प्रयास किया। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे उसके चंगुल से छुड़ाया। बाद में लड़की की माता की शिकायत पर पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल प्रक्रिया निपटाने के बाद मामले का चालान आगामी कार्रवाई हेतु अदालत में दायर कर दिया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 11 गवाह पेश कर राजेश कुमार पर लगे आरोपों को साबित किया। अदालत ने राजेश कुमार को मामले में दोषी पाते हुए तीन वर्ष दो माह की कैद और बारह हजार रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

[@ छात्राओं ने गलियों में दौड़ाकर बुजुर्ग को पीटा ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement