चंडीगढ़। ईद-उल-जुहा पवित्र पर्व पर मौलीजागरा हाउसिंग बोर्ड मनीमाजरा ईदगाह में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अता की । मौलाना शकील ने बताया कि यह त्यौहार कुरबानी का त्यौहार है। इस्लाम धर्म के अनुसार इस्लाम धर्म का यह दूसरा प्रमुख त्यौहार है। इस त्यौंहार को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि ईद-उल-जुहा हजरत इब्राहिम की कुरबानी की याद के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुरबान करने के लिए तैयार हुए थे। बताया जाता है कि ईद-उल-जुहा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग किसी जानवर जैसे बकरा, भेड़ इत्यादि की कुरबानी देते हैं। कुरबानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है जिसमें एक हिस्सा खुद के लिए, एक हिस्सा सगे-संबंधियों के लिए और एक हिस्सा गरीबों के लिए ईद उल जुहा में जकात देना अनिवार्य होता है ताकि खुशी के इस मौके पर कोई गरीब खुशी मनाने से वचिंत ना रह जाए।