Maneka Gandhi worried about not being declared Congress candidate from Amethi and Rae Bareli, said - only 2 days left for nomination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं होने से मेनका गांधी चिंतित, बोलीं- नामांकन में सिर्फ 2 दिन बाकी

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मई 2024 2:05 PM (IST)
अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं होने से मेनका गांधी चिंतित, बोलीं- नामांकन में सिर्फ 2 दिन बाकी
सुल्तानपुर। कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली पर अब तक कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने से गांंधी परिवार की बहू मेनका गांधी बहुत चिंतित हैं। उन्होंने यहा मीडिया से कहा कि नामांकन भरने के लिए अब सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं। मुझे नहीं पता कि वे कब तक नामों का खुलासा करेंगे। बता दें कि अमेठी सीट से पहले राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी का नाम चला था। सोशल मीडिया में इस बात को लेकर कुछ खबरें भी वायरल हुई थीं। लेकिन, बाद में वे खबरें गलत साबित हुईं। अमेठी से अभी भाजपा की स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। जबकि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से मेनका गांधी को उम्मीदवार बनाया है। इस बार के चुनाव को लेकर मेनका गांधी ने कहा कि यह विकसित भारत बनाने और देश को आगे ले जाने का चुनाव है। यह एक प्रतिस्पर्धा है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस प्रतिस्पर्धा में हम जीतेंगे। क्योंकि इस बार हमारे सामने चुनौती कम हैं।
अमेठी में प्रत्याशी घोषित नहीं होने से आत्महत्या की कोशिशः
इधऱ, अमेठी सीट से अभी तक कांग्रेस द्वारा किसी को चुनावी मैदान में नहीं उतारे जाने से पार्टी नेता और कार्यकर्ता नाराज हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में धरना प्रदर्शन भी किया। इसी बीच अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया। इस मामले में जब अवनीश मिश्रा सेनानी से बात की गई तो उन्होंने बताया, हम लोग पांच सालों से मेहनत कर रहे हैं और गांव-गांव जा रहे हैं। लगभग सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है। अमेठी की जनता अब उम्मीदवार के लिए हम से ही पूछती है और हमें लोगों को जवाब देना पड़ता है।
कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ेंः
अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के विषय पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बयान दिया है कि हमारे सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ें। हमारा मानना है कि राहुल गांधी हमारा कहना सुनेंगे, वहां आएंगे और एक बड़ी विजय दर्ज करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस का पंजा पांच निशानों से मिलकर बना है। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, जब चुनाव आता है तब वह ऐसी बातें करते हैं। जुमलेबाजियां करने लगते हैं। 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, बताइए ना 2 करोड़ रोजगार दिए कि नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement