सोनीपत। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा, महिला एवं बाल विकास और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि महिलाएं अपनी बेटियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जैन सोमवार को फाजिल्पुर व रायपुर गांव में 20 लाख रुपए की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकापर्ण करने के उपरांत महिलाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को क्रैच स्कूल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां पढऩे वाले प्रत्येक बच्चे को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उसका अगली कक्षाओं में दाखिला भी हो सकेगा।