Advertisement
'बहुसंख्यक आवाम जहरीली हुई', सपा सांसद ने दिया आपत्तिजनक बयान

इसके साथ ही, कथित वीडियो में जावेद अली ने कहा, "मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन भाजपा ने ऐसा माहौल पैदा कर दिया है कि आज उत्तर प्रदेश और देश के अंदर आपस में, जो कभी एक-दूसरे पर विश्वास होता था, उसमें धर्म के आधार पर काफी कमी आई है और वह विश्वास टूटा है।"
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद जावेद अली रविवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जावेद अली ने देश के बहुसंख्यक (हिंदू) पर सवाल उठाए।
बता दें कि राज्यसभा सांसद जावेद अली उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मिर्जापुर नसरुल्लापुर के रहने वाले हैं। वे उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान भी राज्यसभा के सदस्य रहे। माना जाता है कि जावेद अली का मुरादाबाद जिले में भी राजनीतिक दबदबा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुरादाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


