Advertisement
नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत बड़ी सफलता : एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना सेड़वा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष के दौरान एमडी ड्रग्स की यह चौथी अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है, जो जिले में मादक पदार्थों के नेटवर्क पर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई का प्रमाण है।
सूचना पर दी दबिश, स्टोर रूम में मिला पूरा ड्रग्स सेटअप
शुक्रवार 17 जुलाई को आसूचना अधिकारी कांस्टेबल मोहनलाल को सूचना मिली कि गांव गौड़ा निवासी मुकेश कुमार पुत्र बीरबलराम अपने घर के पीछे बने टीनशेड के स्टोर रूम में अवैध एमडी ड्रग्स तैयार कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने देखा, स्टोर रूम में एमडी ड्रग्स बनाने की पूरी प्रयोगशाला बनी हुई थी। मौके से पुलिस ने 1 किलो 3 ग्राम एमडी ड्रग्स, 77.176 लीटर रासायनिक केमिकल, 26 किलो 673 ग्राम सफेद पाउडर और ₹24,09,500 नकद, एमडी निर्माण में प्रयुक्त मशीनें, उपकरण, केमिकल एवं अन्य सामग्री बरामद की है।
बरामद मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 2 लाख रुपये आंकी गई है।
मौके पर मौजूद अंजू पत्नी मुकेश कुमार निवासी गौड़ा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी मुकेश कुमार पुत्र बीरबलराम को नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इस संबंध में पुलिस थाना सेड़वा पर प्रकरण दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।
'तुम डाल-डाल, हम पात-पात'-तस्करों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार
एसपी चुनाराम जाट ने कहा कि "नशा मुक्त बाड़मेर" अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों के स्थानीय नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वालों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी अथवा निर्माण से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
विशेष भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रभुराम, एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल मोहनलाल (आसूचना अधिकारी), भोजाराम, गंगाराम, दिनेश कुमार, कालूराम, रामचन्द्र, महिला कांस्टेबल उरमा, हेड कांस्टेबल कमला, महिला कांस्टेबल सोहनी तथा चालक कांस्टेबल आम्बाराम सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


