Advertisement
'सपा नहीं, भाजपा में होगी बड़ी टूट'; ओपी राजभर के दावे पर भड़के रामाशंकर का 2027 में जीत का दावा

सपा सांसद ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर अपनी पार्टी तक को संभाल नहीं पाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के पांच में से तीन विधायक पहले ही उनका साथ छोड़ चुके हैं और दो अन्य भी जल्द अलग हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, "जो व्यक्ति अपनी पार्टी नहीं बचा पाया, वह समाजवादी पार्टी पर सवाल उठा रहा है। समाजवादी पार्टी कोई टूटने वाली पार्टी नहीं है।"
रामाशंकर राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर कोई बड़ी राजनीतिक टूट होने वाली है तो वह भाजपा में होगी। उन्होंने दावा किया कि आचार संहिता लागू होने दीजिए, भाजपा के कई सांसद और विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।
सपा सांसद ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की सरकार बनने जा रही है और समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ओपी राजभर भाजपा के इशारे पर काम करते हैं और उनके बयानों का कोई राजनीतिक महत्व नहीं है। वहीं, मानसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा संविधान संशोधन विधेयक लाए जाने की चर्चाओं पर भी रामा शंकर राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक के बहाने अपने मुताबिक परिसीमन लागू करना चाहती है।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा सांसदों को दबाव में लेने, खरीदने और जांच एजेंसियों का डर दिखाने की राजनीति कर रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कहा कि विपक्ष ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बलिया
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


