हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहल्ला उस्तान में मजलिस
khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 10:51 AM (IST)
मोहल्ला उस्तान में ताजिया की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इमामबाड़े में ताजिये की साज-सज्जा और जाली-झरोखों को नया रूप दिया जा रहा है। मोहल्ला चूनगरान, न्यारियान, महावतान, भिश्तियान, दमामियान, फड़बाजार आदि क्षेत्रों में ताजियों की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जायरीन के लिए रोशनी, सबील, हलीम, खीर, चाय, दूध वितरण के लिए कमेटियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीकानेर में मंगलवार की शाम ताजिये निकाले जाएंगे। बुधवार को दिन भर जियारत के बाद शाम को विभिन्न कर्बलाओं में ताजिये ठंडे किए जाएंगे।