हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहल्ला उस्तान में मजलिस
khaskhabar.com: शनिवार, 08 अक्टूबर 2016 10:51 AM (IST)
बीकानेर। इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहल्ला उस्ताद इमामबाड़े में नूरानी मजलिस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अकीदतमंदों ने कर्बला के मैदान में मानवता, सच्चाई और न्याय के लिए हजरत इमाम हुसैन की शहादत का स्मरण किया। कार्यक्रम में उस्ता केमल हाईड ट्रेनिंग सेन्टर के पूर्व निदेशक मुहम्मद हनीफ उस्ता के नेतृत्व में नात, सलाम व नोहा पेश किया गया। इनके साथ मुहम्मद फारूख उस्ता, मुहम्मद खुर्शीद, सिकन्दर अली, मुहम्मद जीमल, मुहम्मद हसन, दिलावर हुसैन, तस्लीम अहमद, मुहम्मद इकबाल, मुहम्मद आमीन ने नजराना-ए-अकीदत पेश किया। इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक मुहम्मद अशफाक कादरी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है।
ताजिया की तैयारियां शुरू