Advertisement
महाकुंभ : श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- योगी सरकार के इंतजाम सराहनीय

श्रद्धालु अनुज ने कहा कि मैंने संगम में स्नान किया है और यहां पर अच्छे इंतजाम हैं। बिना किसी परेशानी के संगम में स्नान संभव हो पाया है।
गुजरात से आए श्रद्धालु प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि महाकुंभ मेला ने साबित कर दिया है कि सनातन धर्म ही सबसे आगे है। महाकुंभ की भव्यता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि यहां की तस्वीरें सैटेलाइट से ली जाती हैं।
श्रद्धालु पूनम कुमार ने कहा कि मुझे महाकुंभ में आकर काफी अच्छा लगा है। सरकार और प्रशासन की तरफ से महाकुंभ मेला क्षेत्र में किए गए इंतजाम सराहनीय हैं। मैं सीएम योगी को अच्छी व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद देती हूं।
बता दें कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही महाकुंभ समाप्त हो जाएगा। महाकुंभ के समापन को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महाकुंभ नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


