Madrasa Operator Arrested in Bahraich for Attempted Rape of Student-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहराइच में मदरसा संचालक सलमान छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025 11:48 AM (IST)
बहराइच में मदरसा संचालक सलमान छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार
बहराइच । भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बहराइच के रुपईडीहा में एक मदरसा संचालक पर एक छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने तहरीर में बताया कि मदरसा संचालक सलमान ने 12 दिसंबर को छात्रा से रेप करने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। छात्रा, रुपईडीहा के पास रंजितबोझा गांव में स्थित मदरसा दारुल उलूम गुलशने सैय्यद महबूब अशरफ में तालीम हासिल करती थी। छात्रा के परिजनों ने बताया कि 12 दिसंबर को मदरसा संचालक ने लड़की को मदरसे में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया। मदरसे में पहुंचने पर उसे एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई।
सलमान ने किसी को कुछ भी बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी छात्रा ने एक सप्ताह बाद इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया, जिसके बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उसके बाद मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। इससे पहले भी मदरसे के खिलाफ जांच की गई है। मदरसे में आ रही और छात्राओं से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके।
ये वही मदरसा है जो जांच में अवैध पाया गया था। जांच के दौरान इस मदरसे के भीतर दुआ, ताबीज, तंत्र-मंत्र जैसी चीजें पाई गई थीं, जिसके बाद बुलडोजर चलाकर कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था।
फिलहाल आरोपी मदरसा संचालक पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले में विधिक जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement