MADA students received Scotty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माड़ा योजना में छात्राओं को मिली स्कूटी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अक्टूबर 2016 4:31 PM (IST)
माड़ा योजना में छात्राओं को मिली स्कूटी
करौली । माडा योजनान्तर्गत जिला परिषद के अटल सेवा केन्द्र में संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले ने 17 छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्राएं जो साधन के अभाव में कॉलेज आने-जाने में जो परेशानी होती थी उससे निजात मिलेगी। अब वे अपनी स्कूटी से नियमित रूप से कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर अपने शहर, राज्य एवं देष का नाम रोशन कर सकेंगी। माडा योजनान्तर्गत जनजाति क्षेत्रीय विकास उदयपुर द्वारा नि:शुल्क स्कूटी वितरण किया जिनका बीमा एवं पंजीयन करने के उपरान्त ही स्कूटी दी गई है। संभागीय आयुक्त ने अनुकृति दामाच्या, गुड्डीबाई, रविता, शीतल कुमारी, शुभ्रा कुमारी, उपासना, उर्मिला, किरण, मौसम, अर्चना, हेमलता, अमिता, रीना, भावना, सुनिता, मनीषा एवं रवीना को स्कूटी वितरण की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर मनोज कुमार शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement