मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के धाम में एक अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय
नवरात्र मेला को महज सात दिन बचे हैं। इतने कम समय में तैयारियों को पूरा करना
किसी चुनौती से कम नहीं है। नगर पालिका प्रशासन के साथ अन्य विभाग की ओर से
तैयारियों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। इससे देश और विदेश से मां विंध्यवासिनी
के दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।