जयपुर। मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से शुक्रवार से कनक बिहारी मंदिर में तीन दिवसीय मां वैष्णों का साक्षात दरबार सजाया गया। माता के दरबार को संत सियाराम दास महाराज एवं पं राजकुमार चतुर्वेदी ने आरती कर श्रद्धालुओं के दर्शनों केे लिए खोला। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते मां के दर्शन करते आगे बढ़े।