जयपुर। शहर के मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर से गणेशजी की शोभायात्रा के स्वागत के लिए छोटी काशी के वासीयों ने पलक पावड़े बिछा दिए। परकोटे में जगह-जगह शोभायात्रा के लिए डीजे और स्टेज लगाएं गए। शहर के कोने-कोने से गणेश भक्तों का रैला गणपति शोभायात्रा देखने उमड़ा। मंदिरों की सजावट, झांकियों ने भक्तों को आनंदित कर दिया। मुख्य मंदिरों सहित अन्य संस्थाओं की झांकिया शोभायात्रा में शामिल हुई। प्रसिद्ध गायकों ने गणपति के प्रिय भजनों पर एक से बढक़र एक प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मुख्यमंत्री ने उतारी आरती
गणेश शोभायात्रा में शाम को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रथम पूज्य गणेश जी की आरती उतारकर यात्रा को रवाना किया। । मोतीडंूगरी गणेश जी के स्वर्ण मंडित चित्र को रथ पर विराजमान करने से पूर्व चित्र की आरती महंत कैलाश शर्मा की। इसके बाद अनेक राजनेताओं और गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा मार्ग की विभिन्न स्थानों पर गणेश जी के मुख्य रथ की आरती उतारी।