Look good for others-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वयं का लोभ नहीं दूसरों का भला देखो:साध्वी ज्योति

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 6:46 PM (IST)
स्वयं का लोभ नहीं दूसरों का भला देखो:साध्वी ज्योति
उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के लिए का गुड़ा स्थित सेवामहातीर्थ, बड़ी में संस्थान संस्थापक कैलाश मानव के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शनिवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन साध्वी ज्योति ने श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ श्रीराधारानी व भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया की व्यासपीठ पर बालविदूषी साध्वी ज्योति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का पाठ का आरंभ किया गया जो 16 दिसंबर तक श्रवण कर सकेंगे। कथा के दौरान भागवत साध्वी ने कहा कि कथा में 4 वेद, 6 शास्त्र और 17 पूराणों का समावेश है। इसका पाठ करने से मानप जीवन धन्य हो जाता है और मनुष्य स्वयं को परमपिता परमात्मा के सानिध्य में पाता है। आगे सेवा और परोपकार का महत्व समझाते हुए कहा कि यह मानव जीवन एक बार मिला है, उसे व्यर्थ न गवांए, जीवन को दिन दुखियों की सेवा और प्रभु सत्संग में लगाएं। मानव को स्वयं का लोभ न देखते हुए दूसरों का भला देखना चाहिए, सदैव विनम्रता से कार्य करें और सबके सामने झूकना सीखें। जितना आप झूकेंगे उतना आप ऊपर की ओर बढ़ेंगे। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement