अलवर । दीपावली के मद्देनजर बाजारों में भी लोगों की भीड़ नजर आने लगी है। पिछले कई दिनों से बाजार में छाई मायूसी धनतेरस और छोटी दीपावली पर दूर होती हुई नजर आई। शहर के मुख्य बाजारों में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही। वहीं, छोटी दीपावली पर कई यूनियनों की ओर से दीपावली मिलन समारोह भी मनाया गया। वाहिनी यूनियन की ओर से मंडी मोड़ पर दीवाली मिलन मनाया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष यासीन खान की ओर से सभी लोगों को मिठाईयां बांटी।
यह भी पढ़े :सरकार करेगी 30 हजार नए मुलाजिमों की भर्ती : सुखबीर सिंह बादलयह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार