अंबाला। शनिवार के बाद रविवार को भी बैंकों में छुट्टी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। एक तरफ बैंक बंद है। तो दूसरी तरफ एटीएम मशीनें भी कैश देना बंद कर चुकी है। जिससे लोगों को वापस खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। दूसरी तरफ अंबाला में अधिकतर एटीएम अपग्रेड भी नहीं हुए हैं। कुछ एटीएम अपग्रेड हो भी गए तो वहां नकदी की समस्या ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि बैंक हो या एटीएम। उन्हें कहीं नकदी नहीं मिल रही है और नकदी के अभाव में वे खरीदारी भी नहीं कर पा रहे हैं।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर