Light festival prepared for intercourse, Prime Minister will come-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनमोहन का जवाब मोदी पंजाब में देंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 10:15 PM (IST)
मनमोहन का जवाब मोदी पंजाब में देंगे
आनंदपुर साहिब। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय की यात्रा पर कल पंजाब आएंगे। वे बंठिडा में एम्स की आधारशिला रखेंगे उसके बाद आनंदपुर साहिब जाएंगे। वे यहां सभा को संबोधित करेंगे जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से संसद में उठाए गए सवालों का जवाब भी देंगे। खालसा पंथ की जन्म भूमि श्री आनंदपुर साहिब के तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के ग्राउंड मैं गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 वे प्रकाश पर्व को लेकर एसजीपीसी और पंजाब सरकार की और से सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। इस समागम मैं पंजाब के मुख्यमंत्री पूरी केबिनिट और प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी पहुँच रहे हैं। विशाल वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। प्रधान मंत्री दोपहर 1 से 2 बजे तक आनंदपुर साहिब मैं रुकेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। पूरा शहर और समागम वाली जगह को पुलिस छावनी मैं तब्दील कर दिया गया है। 2500 के करीब पुलिस मुलाज़िम 11 एस एस पी ,5 डी आई जी ,300 डी एस पी और एन एस जी तैनात की गई है। पार्किंग के लिए भी कई स्थान बनाये गए हैं। ता जो पब्लिक को कोई समस्या पेश ना आये। नरिंदर मोदी देश के दूसरे प्रधान मंत्री हैं जो श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर पहुँच रहे हैं। इससे पहले अटल बिहारी बाजपाई 300 साला खालसा पंथ के समागम मैं पहुंचें।

नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement