Leopard terror in Bijnor, many people attacked, hundreds injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर में गुलदार का आतंक, कई लोगों पर हमला, सैकड़ों घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 03 मार्च 2025 3:49 PM (IST)
बिजनौर में गुलदार का आतंक, कई लोगों पर हमला, सैकड़ों घायल
बिजनौर। जिले में गुलदार के लगातार हो रहे हमलों से दहशत का माहौल है। चांदपुर क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में गुलदार के हमलों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गुलदार से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगल से सटे इलाकों में गुलदार के देखे जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से सुनसान इलाकों में न जाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement